Colorful depiction of Bhagwan Shankar holding a trident and surrounded by symbolism, representing devotion

भगवान शंकर की आरती | Bhagwan Shankar Ki Aarti

॥ भगवान शंकर आरती ॥

जयति जयति जग-निवास,शंकर सुखकारी॥
जयति जयति जग-निवास,शंकर सुखकारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

अजर अमर अज अरूप,सत चित आनन्दरूप।
व्यापक ब्रह्मस्वरूप,भव! भव-भय-हारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

शोभित बिधुबाल भाल,सुरसरिमय जटाजाल।
तीन नयन अति विशाल,मदन-दहन-कारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

भक्तहेतु धरत शूल,करत कठिन शूल फूल।
हियकी सब हरत हूलअचल शान्तिकारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

अमल अरुण चरण कमलसफल करत काम सकल।
भक्ति-मुक्ति देत विमल,माया-भ्रम-टारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

कार्तिकेययुत गणेश,हिमतनया सह महेश।
राजत कैलास-देश,अकल कलाधारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

भूषण तन भूति ब्याल,मुण्डमाल कर कपाल।
सिंह-चर्म हस्ति खाल,डमरू कर धारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

अशरण जन नित्य शरण,आशुतोष आर्तिहरण।
सब बिधि कल्याण-करणजय जय त्रिपुरारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥
Back to blog